जमुई : डूबने से दो लड़कियों की मौत

Published at :12 Mar 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
जमुई : डूबने से दो लड़कियों की मौत

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के बिछवे गांव में शुक्रवार को स्नान करने के दौरान दो लड़की की मौत तालाब में डूब जाने से हो गयी है़ गेंहारी यादव की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी रिश्ते में अपनी फुफेरी बहन चंद्रदीप थाना क्षेत्र के महतपुर निवासी सुरेन्द्र यादव की 15 वर्षीय पुत्री सुषमा कुमारी के साथ […]

विज्ञापन

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के बिछवे गांव में शुक्रवार को स्नान करने के दौरान दो लड़की की मौत तालाब में डूब जाने से हो गयी है़ गेंहारी यादव की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी रिश्ते में अपनी फुफेरी बहन चंद्रदीप थाना क्षेत्र के महतपुर निवासी सुरेन्द्र यादव की 15 वर्षीय पुत्री सुषमा कुमारी के साथ गंगटी पोखर में स्नान करने गयी थी़ इसी दौरान अचानक गहरायी में जाने से काजल कुमारी डूबने लगी़ उसे बचाने सुषमा गयी और अपना संतुलन खो कर डूब गयी.

दोनों लड़की को डूबते देख तालाब के पास से गुजर रही कुछ महिलाओं ने शोर मचाया़ जबतक ग्रामीण वहांं पहुंचते तब तक दोनों लड़की पानी में डूब गयी थी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर दोनों लड़की के शव को पानी से निकाला. घटना को लेकर परिजनों सहित आसपास के लोग स्तब्ध थे.

सिकंदरा की घटना
गांव के ही पोखर में स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन