कठिन चुनौती है शराबबंदी कानून का पालन

जिला में सात विदेसी शराब दुकानों के लिए नहीं तय हो पाया दुका लखीसराय : सूबे में पहली अप्रैल से शराब बंदी कानून लागू हो जायेगा. राज्य सरकार के निर्देश पर उत्पाद विभाग इसकी तैयारी में जुटा है. इसके लिए जोर-शोर से कवायद की जा रही है. नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्था से लेकर लोगों […]
जिला में सात विदेसी शराब दुकानों के लिए नहीं तय हो पाया दुका
लखीसराय : सूबे में पहली अप्रैल से शराब बंदी कानून लागू हो जायेगा. राज्य सरकार के निर्देश पर उत्पाद विभाग इसकी तैयारी में जुटा है. इसके लिए जोर-शोर से कवायद की जा रही है. नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्था से लेकर लोगों को शराब से होनेवाले नुकसान की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है. शराब व्यवसाय से जुड़े सिंडिकेट पड़ोसी राज्य में शिफ्ट करने की तैयारी में है.
इसके प्रथम चरण में जिले में सबसे पहले देसी शराब की दुकानों का अस्तित्व 31 मार्च 2016 की देर रात समाप्त कर दिया जाना है. एक अप्रैल से देसी शराब की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध होगा. पहली अप्रैल से जिला मुख्यालय में सात विदेसी शराब की दुकानों का संचालन सरकार अपने स्तर से करने की तैयारी में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










