सड़क हादसे में युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद . िसकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर पेड़ से टकरायी मोटरसाइकिल सड़क हादसे में मृत युवक का बीते एक दिन पूर्व ही तिलक व फलदान हुआ था. इसी फलदान में उसे मोटरसाइकिल मिली थी. दस मार्च को उसकी शादी होनी थी. मोटरसाइकिल सीखने के दौरान यह हादसा हुआ. मौके पर उसके साथ मोटरसाइिकल पर सवार एक […]
विज्ञापन
दुखद . िसकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर पेड़ से टकरायी मोटरसाइकिल
सड़क हादसे में मृत युवक का बीते एक दिन पूर्व ही तिलक व फलदान हुआ था. इसी फलदान में उसे मोटरसाइकिल मिली थी. दस मार्च को उसकी शादी होनी थी. मोटरसाइकिल सीखने के दौरान यह हादसा हुआ. मौके पर उसके साथ मोटरसाइिकल पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
सिकंदरा : सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर पिरहिंडा गांव के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने के कारण बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक करंडे थाना क्षेत्र के सियानी निवासी जुगल महतो का तेइस वर्षीय सुभाष कुमार अपने चचेरा भाई कौआकोल थाना क्षेत्र के दरिमा निवासी योगेंद्र कुमार के साथ मोटरसाईिकल पर सवार होकर सिकंदरा से सियानी लौट रहा था. इस दौरान पिरहिंडा गांव के समीप बाईक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. दुर्घटना में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से योगेंद्र कुमार को इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरा लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर व्यवस्था में सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक मृतक सुभाष कुमार की शादी 10 मार्च को होनेवाली थी.
बीते रात ही उसके तिलक व फलदान की रश्म अदा की गयी थी. तिलक में ही सुभाष कुमार को मोटरसाइिकल दी गयी थी. ड्राइिवंग सीखने के लिए बाइक लेकर वह सिकंदरा की ओर आया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर अत्यंपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










