घर में घुस कर महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Published at :08 Mar 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस कर महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीडि़ता रामपुर गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी पिंकी देवी ने सूर्यगढ़ा थाना में दो महिला सहित कुल पांच लोगों के […]

विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीडि़ता रामपुर गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी पिंकी देवी ने सूर्यगढ़ा थाना में दो महिला सहित कुल पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
कांड संख्या 42/16 के अनुसार रविवार के दिन के 11.30 बजे पीडि़ता अपने घर में राज मिस्त्री से प्लास्टर का काम करवा रही थी. इसी बीच पड़ोसी स्व जयकरण सिंह के पुत्र अशोक सिंह व उसके भाई कन्हैया कुमार, सुधीर सिंह, अशोक सिंह की पत्नी तनिकी देवी, चंदन कुमार की पत्नी ममता देवी सभी लोग घर में घुस कर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे.
और पांच लाख रुपये बतौर रंगदारी मांग की. उक्त सभी लोगों ने रंगदारी नहीं दिये जाने पर जान से मारने की धमकी दी. इधर सूर्यगढ़ा थाना एएसआइ राज किशोर प्रसाद ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. घायल का उपचार पीएचसी में करवाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन