धरना में वित्त रहित शिक्षक होंगे शामिल

लखीसराय : वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा 08 एवं 09 मार्च को बिहार विधान मंडल के समक्ष धरना देगा. इसमें जिले के वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर संघ के कर्मी हिस्सा लेंगे. इस संबंध में जिला सचिव गोरे लाल ने बताया कि राज्य सरकार के वित्त रहित शिक्षकों के प्रति उपेक्षा पूर्ण नीति को […]
लखीसराय : वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा 08 एवं 09 मार्च को बिहार विधान मंडल के समक्ष धरना देगा. इसमें जिले के वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर संघ के कर्मी हिस्सा लेंगे. इस संबंध में जिला सचिव गोरे लाल ने बताया कि राज्य सरकार के वित्त रहित शिक्षकों के प्रति उपेक्षा पूर्ण नीति को लेकर मोरचा ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है.
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जब तक हमारी मांग पूरा नहीं करेेगी, तब तक संघ के शिक्षक एवं कर्मचारी मूल्यांकन कार्य एवं अन्य सरकारी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे. भागलपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महासचिव शिव शंकर प्रसाद ने डिग्री कॉलेज बंद कर पटना चलने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










