कवायद .उपरगामी पुल बनने से फाटक का काम हो गया था खत्म

Published at :17 Feb 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
कवायद .उपरगामी पुल बनने से फाटक का काम हो गया था खत्म

चुकती रेलवे ढाला करवाया बंद एक घंटे रहा मेगा ब्लॉक मानसी : महेशखूंट-मानसी रेल खंड स्थित चुकती गांव समीप फाटक संख्या बी स्पेशल को मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में पूर्ण रूपेण बंद कर दिया गया. मौके पर जिला प्रशासन व रेल प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे. ढाला बंद करने के दौरान किसी प्रकार […]

विज्ञापन

चुकती रेलवे ढाला करवाया बंद

एक घंटे रहा मेगा ब्लॉक
मानसी : महेशखूंट-मानसी रेल खंड स्थित चुकती गांव समीप फाटक संख्या बी स्पेशल को मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में पूर्ण रूपेण बंद कर दिया गया. मौके पर जिला प्रशासन व रेल प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे. ढाला बंद करने के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले से दर्जनों सुरक्षा बल को तैनात किया था. सुरक्षा के मद्देनजर कई थानाें से सुरक्षा बल को मगांया गया था. रेल कर्मियो ने रेल फाटक को हटाते हुए दोनो छोर पर लोहे का खंभा गाड़ कर पूर्ण रूप से रास्ते को बंद कर दिया. इससे ढाला होकर चार पहिया वाहन का आवागमन बंद हो गया.
ढाला को बंद करने के दौरान एक घंटा का मेगा ब्लॉक लिया गया था. सोनपुर मंडल के डीआरएम ने भी स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश भी दिया. सीनियर डीएन आलोक झा ने बताया कि उपरगामी पुल का निर्माण होने से फाटक का काम खत्म हो चुका था. रेल मंत्रालय द्वारा फाटक को बंद करने का निर्देश जारी किया गया था. बंद करने दौरान एक घंटे के लिए लाइन को ब्लॉक किया गया, और कार्य को पूर्ण किया गया. चुकती ढाला को बंद करने के सवाल पर ग्रामीणों द्वारा कई बार विरोध किया गया था. मौके पर एसडीओ शिव कुमार शैव, एसडीपीओ रामानंद सागर, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक बीपी मंडल, एसआइ बी प्रसाद, पीडब्लूआइ माइकल, जेइ संजय वर्मा, रामश्रित, थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार, सुनील सहनी, जेपी सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन