भूमिगत रेलवे फाटक को किया चालू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

भूमिगत रेलवे फाटक को चालू करने के लिए रविवार की सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया था. इस दौरान इस रूट पर चलनेवाली दूरगामी ट्रेनों को देरी से चलाया गया व कुछ पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया. इस कारण रेल यात्रियों को काफी मुश्किलों […]
विज्ञापन
भूमिगत रेलवे फाटक को चालू करने के लिए रविवार की सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया था. इस दौरान इस रूट पर चलनेवाली दूरगामी ट्रेनों को देरी से चलाया गया व कुछ पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया. इस कारण रेल यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
कजरा : मालदा डिवीजन अंतर्गत जमालपुर-किऊल के बीच अभयपुर-बरियारपुर हॉल्ट के पोल संख्या 381/9 के पास पूर्व से निर्मित भूमिगत पुल-स्लैब को वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्यव के शैलेश कुमार व वरिष्ठ मंडल अभियंता विशेष रंजीत कुमार के संयुक्त देखरेख में भूमि खुदाई कर रखा गया. इसके लिए रविवार की सुबह 11 बजे से संध्या चार बजे तक पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मेगा ब्लॉक लिया गया था.
इस बाबत अभियंता ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित भूमिगत पुल-स्लैब के निर्माण से आसपास के लोगों को बिना रेलवे को बाधित किये परिचालन में स्थायी रूप से सुविधा दी गयी है. वहीं उन्होंने बताया कि उक्त कार्य में स्लैब को स्थल पर ले जाने के लिये दो रोड क्रेन, स्लैब व रखने का जगह बनाने व मिट्टी खुदाई करने के लिये दो पोपलेन व रोड क्रेन को अप्रत्याशित हो जाने पर कार्य में व्यवधान नहीं हो. इसे लेकर रेल क्रेन को भी स्थल पर मंगाया गया है.
जबकि दुर्घटना से निबटने के लिये जमालपुर रेलवे अस्पताल के एंबुलेंस सहित डॉ पंकज सागर की मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है. मौके पर सहायक अभियंता उज्जवल कुमार, यातायात निरीक्षक सैनिटेशन संजय कुमार, रंजीत कुमार व टीआइ दिलीप कुमार के साथ साकेत सिंह, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ नुनु बाबू, मां भगवती कंस्ट्रक्शन बेगूसराय के संवेदक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










