पंचायतों में एक साथ धमके अफसर

Published at :14 Feb 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायतों में एक साथ धमके अफसर

गोगरी : जिलाधिकारी साकेत कुमार के निर्देश पर शनिवार को एक साथ गोगरी के सभी पंचायतों में जनवितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी, स्कूल, पंचायत की जांच टीम गठित कर की गयी. जांच के दौरान अधिकारियों ने पंचायत में सभी कार्यों की भी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली . शनिवार को एक साथ जिले के […]

विज्ञापन

गोगरी : जिलाधिकारी साकेत कुमार के निर्देश पर शनिवार को एक साथ गोगरी के सभी पंचायतों में जनवितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी, स्कूल, पंचायत की जांच टीम गठित कर की गयी. जांच के दौरान अधिकारियों ने पंचायत में सभी कार्यों की भी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली .

शनिवार को एक साथ जिले के गोगरी प्रखंड में एक एक पंचायत में मनरेगा के कार्यों तथा इंदिरा आवास की वर्तमान स्थिति, जनवितरण की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण किया गया. वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने बौरना पंचायत, वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार ने उत्तरी जमालपुर, भूमि सुधर उप समाहर्ता ओम प्रकाश महतो ने गोगरी पंचायत, भूमि सुधर उप समाहर्ता गोगरी संजय कुमार ने मैरा पंचायत, नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमार ने महेशखूंट पंचायत, कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बन्नी पंचायत,
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने बलतारा पंचायत, जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव कुमार रंजन ने बासुदेवपुर पंचायत, अंचलाधिकारी अलौली चौधरी बसंत कुमार ने दक्षिणी जमालपुर पंचायत, सहायक निदेशक उद्यान इन्द्रदेव मंडल ने पौरा पंचायत, अंचलाधिकारी चौथम निशांत कुमार ने कोयला पंचायत, अंचलाधिकारी गोगरी चंदन कुमार ने गौछारी पंचायत, अंचलाधिकारी परबत्ता शैलेन्द्र कुमार ने इटहरी पंचायत, अंचलाधिकारी बेलदौर विकास कुमार ने मुश्कीपुर पंचायत, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभास प्रियदर्शी ने पैकांत पंचायत,
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चौथम जीवन मिश्र ने पकरैल पंचायत, अवर निबंधक गोगरी विनय कुमार प्रसाद ने शेरचकला पंचायत, परियोजना निदेशक आत्मा सनत कुमार दुबे ने झिकटिया पंचायत,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याहन भोजन चंद्रशेखर प्रसाद शर्मा ने रामपुर पंचायत, जिला मतस्य पदाधिकारी अंजनी कुमार ने मदारपुर पंचायत, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा स्थापना सुरेश साहू ने देवठा पंचायत, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी , विजय दास ने नगर पंचायत गोगरी, जिला बाल संरक्षण इकाई बासुदेव कश्यप ने पसराहा पंचायत, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा
मदार वक्स ने राटन पंचायत, जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजकिशोर सिंह ने समसपुर पंचायत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दुर्गानंद झा को और अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी संतोष कुमार को महेशखूंट स्थित थोक किरासन तेल विक्रेता को जांच करने की जिम्मेदारी दी गयी. गठित जांच टीम ने जांच के दौरान अधिकांश पंचायतों में कराये गये मनरेगा के कार्यों में कार्य स्थल से बोर्ड गायब पाया गया. इसके अलावा कई पंचायतों में आधे अधूरे इंदिरा आवास भी मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन