स्कूल में घुस शरारती तत्वों ने की शिक्षक की पिटाई

चानन : प्रखंड के उवि लाखोचक में सरस्वती पूजा के दौरान शनिवार को कुछ शरारती तत्वों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार घटना के दिन विद्यालय में बाहर के कुछ लड़कों हुड़दंग करने लगे. जब उसे ऐसा करने से विद्यालय के शिक्षकों में प्रकाश दास, अविनाश दीप व अरुणदेव प्रसाद […]
चानन : प्रखंड के उवि लाखोचक में सरस्वती पूजा के दौरान शनिवार को कुछ शरारती तत्वों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार घटना के दिन विद्यालय में बाहर के कुछ लड़कों हुड़दंग करने लगे. जब उसे ऐसा करने से विद्यालय के शिक्षकों में प्रकाश दास, अविनाश दीप व अरुणदेव प्रसाद ने मना किया लड़कों ने अपना बेल्ट खोल कर तीनों शिक्षकोें की पिटाई कर दी. उक्त आशय की जानकारी अरुणदेव प्रसाद ने दी.
वहीं सरस्वती पूजा के दौरा संग्रामपुर के बाबाधाम में अचानक पंडाल में आग लग गयी. जिससे मूर्ति सहित पंडाल तथा अन्य समान जल कर राख होे गया. ग्रामीणों में आलोक महतो, अशोक मंडल, रवींद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि जिस जगह पर सरस्वती मां की प्रतिमा को बैठायी गयी. उस जगह पर बाबा जखराज का स्थान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










