युवा खिलाड़ी आशुतोष को किया सम्मानित

Published at :15 Jan 2016 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
युवा खिलाड़ी आशुतोष को किया सम्मानित

युवा खिलाड़ी आशुतोष को किया सम्मानित फोटो 11(खिलाडी को सम्मानित करते जामताड़ा के जिला जज मनोरंजन कुमार) प्रतिनिधि, गिद्धौरसूबे व जमुई जिले का नाम राष्ट्रीय खेल जगत में रौशन करने वाले आशुतोष कुमार सिंह को गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव में शुक्रवार को आयोजित युवा सम्मान समारोह के मौके पर गंगरा गांव निवासी व जामताड़ा […]

विज्ञापन

युवा खिलाड़ी आशुतोष को किया सम्मानित फोटो 11(खिलाडी को सम्मानित करते जामताड़ा के जिला जज मनोरंजन कुमार) प्रतिनिधि, गिद्धौरसूबे व जमुई जिले का नाम राष्ट्रीय खेल जगत में रौशन करने वाले आशुतोष कुमार सिंह को गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव में शुक्रवार को आयोजित युवा सम्मान समारोह के मौके पर गंगरा गांव निवासी व जामताड़ा झारखंड के जिला जज मनोरंजन कुमार ने बाबा कोकिलचन्द की स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया. मेधावी एथलीट्स खिलाड़ी आशुतोष कुमार ने बीते दिन पांच जनवरी वर्ष 2016 को महाराष्ट्र के पुणे में वालेबाड़ी स्टेडियम में आयोजित आल इंडिया सर्विसेज ऐथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर जिले एवं सूबे को गौरवान्वित करने का काम किया है. इस अवसर पर युवा सम्मान समारोह में उपस्थित युवा खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए झारखंड के जिला जज व गंगरा ग्राम निवासी मनोरंजन कुमार ने कहा की प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है. इसके लिये युवाओं में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये उनके अंदर जज्बा होना चाहिये.आशुतोष जैसा युवा खिलाड़ी अगर राष्ट्रीय स्तर पर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत कर संघर्ष शील है तो आने वाले दिनों में जमुई की मिट्टी से निकला यह आशुतोष नामक हीरा अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर भी खेल जगत में देश व सूबे का नाम रौशन करने का काम करेंगे. जिला जज श्री कुमार ने बिहार नगर निगम आयुक्त व पुणे में आयोजित हुए इस बिहार टीम के मैनेजर सिरशत कपिल एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी आशुतोष के पिता मौलेश्वरी सिंह एवं माता कमला सिंह को भी ढेरों बधाई दी. इस अवसर पर खिलाड़ी आशुतोष के पिता मौलेश्वरी सिंह व माता कमला सिंह ने भी अपने बेटे के इस सफलता पर कहा की बिना किसी संसाधन व कोच के मेरा बेटा आज खुद अपनी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है ये सब आप सबों के प्यार और आशीर्वाद का ही फल है. वहीं आशुतोष के इस सफलता पर गिद्घौर वासियों एवं गिद्घौर अवस्थित उनके ननिहाल में भी खुशी का माहौल व्याप्त है.आशुतोष की इस कामयाबी पर झारखंड व बिहार के सुप्रसिद्घ नेत्र चिकित्सक डा.निलेंदु दत्त मिश्रा, बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह, गिद्धौर निवासी व आशुतोष के मामा नबल सिंह, बबलू सिंह चौहान, लोजपा के प्रदेश युवा महासचिव राष्ट्रदीप सिंह, रतनपुर के युवा समाज सेवी राजेश सिंह, आम आदमी पार्टी के जमुई लोकसभा प्रत्याशी रहे बिनोद कुमार दास, एसटीइटी शिक्षक संघ के कुणाल कुमार सिंह एवं व्योवृद्ध फुटबाल खिलाड़ी कांशी सिंह, मुनि सिंह सहित कई समाजसेवी व बुद्घिजीवियों ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर उन्हें बधाई दी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन