वस्त्र एवं कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे

वस्त्र एवं कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरेश्री सत्य साईं सेवा समिति ने किया वस्त्र एवं कंबल का वितरणसूर्यगढ़ा. प्रखंड के सलेमपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मुसहरी में बुधवार को श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से गरीबों के बीच कंबल, ऊनी व सूती वस्त्र, स्वेटर, चादर आदि का वितरण किया गया. संगठन के […]
वस्त्र एवं कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरेश्री सत्य साईं सेवा समिति ने किया वस्त्र एवं कंबल का वितरणसूर्यगढ़ा. प्रखंड के सलेमपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मुसहरी में बुधवार को श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से गरीबों के बीच कंबल, ऊनी व सूती वस्त्र, स्वेटर, चादर आदि का वितरण किया गया. संगठन के द्वारा नारायण भोज की व्यवस्था की गयी. इसमें मुसहरी टोला के 50 से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हुए. श्री सत्य साई सेवा समिति बिहार-झारखंड के समन्वयक उमाशंकर व्यास जी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य रामनरेश चौरसिया, मुकेश कुमार सिंह, मदन वर्मा सहित अन्य शामिल हुए. समन्वयक श्री व्यास जी ने बताया कि 17 जनवरी को लखीसराय में समिति के द्वारा विस्तृत तौर पर कंबल वितरण एवं नारायण भोज का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक पूर्णिमा को मुसहरी टोला में नारायण भोज का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










