प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Published at :14 Jan 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम फोटो संख्या:07-खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा चानन. बुधवार को प्रखंड के बन्नु बगीचा अंतर्गत दाढ़ीसार के खेल मैदान में बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 के तहत प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुखिया प्रियंका कुमारी ने फीता काटकर […]

विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम फोटो संख्या:07-खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा चानन. बुधवार को प्रखंड के बन्नु बगीचा अंतर्गत दाढ़ीसार के खेल मैदान में बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 के तहत प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुखिया प्रियंका कुमारी ने फीता काटकर किया, जबकि इसका संचालन विकास पासवान के द्वारा किया गया. उक्त प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग के लिये कुल 13 प्रतियोगिता आयोजित की गयी. एक सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सुरज कुमार व बालिका वर्ग में सरोजनी कुमारी ने बाजी मारी. 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मन्नु कुमार व बालिका बर्ग में अंशु कुमारी अव्वल रही. चार गुणा सौ मीटर रिले दौड़ बालक वर्ग में नीतीश, सौरव, संदीप व रौशन कुमार की जोड़ी ने बाजी मारी. जबकि बालिका वर्ग में उषा, पूनम, मनीषा व निशा की जोड़ी अव्वल रही. लंबी कूद के बालक वर्ग में छोटू व बालिका वर्ग में आरती अव्वल रही. ऊंची कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मो शहनवाज व बालिका वर्ग में अरविता कुमारी ने बाजी मारी. सुगम संगीत के बालक वर्ग में सागर व बालिका वर्ग में भारती प्रथम रही. क्विज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अभिनंदन व बालिका वर्ग में निशा भारती अव्वल रही. कविता लेखन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में दिलीप पासवान व बालिका वर्ग में लवली कुमारी ने बाजी मारी. चित्रांकन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गाेविंद कुमार व बालिका वर्ग में रश्मि प्रथम रही. वर्ड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोला कुमार व बालिका वर्ग में बिंदु कुमारी ने बाजी मारी. मौके पर बीआरसीसी गिरीश मोदी, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार सिंह, रामविलास चौरसिया, दशरथ महतो, अजय कुमार, शिवेंदु कुमार, श्रवण शर्मा, विनोद कुमार विमल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन