बोलेरो ने छात्र को मारी ठोकर, पटना जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

बोलेरो ने छात्र को मारी ठोकर, पटना जाने के दौरान रास्ते में हुई मौतप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव में विद्यालय जा रहे 10 वर्षीय छात्र को एक बोलेरो वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रामगढ़ […]
बोलेरो ने छात्र को मारी ठोकर, पटना जाने के दौरान रास्ते में हुई मौतप्रतिनिधि, लखीसरायगुरुवार को टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव में विद्यालय जा रहे 10 वर्षीय छात्र को एक बोलेरो वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रामगढ़ के समीप छात्र की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय गढ़ी विशनपुर की चौथी क्लास का 10 वर्षीय छात्र धरमवीर ठाकुर के पुत्र सूरज कुमार अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता था. विद्यालय जाने के दौरान सड़क पार करते समय एक तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी. इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने छात्र को घायल देख तुरंत इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से छात्र को उचित इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पटना जाने के क्रम में रामगढ़ चौक पहुंचते ही छात्र ने दम तोड़ दिया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व मामले की छानबीन की जा रही है. रेलवे ट्रैक के समीप युवक का शव मिलालखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र व किउल मोकामा रेल खंड के मनकट्ठा स्टेशन के पीछे रेलवे ट्रैक से सटे एक गड्ढे में एक 18 वर्षीय युवक का शव मिला. स्थानीय लोगों ने बताया कि शव देखने से लगता है कि दो दिनों से शव इस जगह पर पड़ा हुआ है. शव की पहचान नही हो सकी है. मृत युवक जिंस, कोट व हरे रंग का शर्ट पहने हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










