वाहन पलटा, चालक समेत दो घायल

Published at :14 Jan 2016 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन पलटा, चालक समेत दो घायल

वाहन पलटा, चालक समेत दो घायल फोटो संख्या:01 -घटनास्थल पर घायल चालक व पुलिसफोटो संख्या:02-घायल ललन यादवफोटो संख्या:03-गड्ढे में पलटा वाहन प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ामुंगेर एनएच 80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पहलवान चौक के समीप गुरुवार को महिंद्रा माल वाहक गाड़ी के पलट जाने से चालक सहित दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज […]

विज्ञापन

वाहन पलटा, चालक समेत दो घायल फोटो संख्या:01 -घटनास्थल पर घायल चालक व पुलिसफोटो संख्या:02-घायल ललन यादवफोटो संख्या:03-गड्ढे में पलटा वाहन प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ामुंगेर एनएच 80 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के पहलवान चौक के समीप गुरुवार को महिंद्रा माल वाहक गाड़ी के पलट जाने से चालक सहित दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिये सूर्यगढ़ा पीएचसी लाया गया. जानकारी के मुताबिक मुंगेर की ओर से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी का टायर अचानक कटेहर गांव पहलवान चौक के समीप फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी. जिससे चालक महम्मदपुर निवासी मो दारो सहित एक अन्य खर्रा गांव निवासी ललन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दोनों जख्मी को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद विशेष उपचार के लिए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया. इधर स्थानीय थाना ने उक्त वाहन को कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन