हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

सीआरपीएफ हत्या सहित ठेकेदार से गोलीबारी व लेवी मांगने का आरोपी सेठी धराया लखीसराय : हाल के दिनों में जैतपुर गांव में ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत बन रहे एनएच 80 से ठाकुरबाड़ी तक करीब 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण ऐजेंसी से रंगदारी मांगने व गोलीबारी का मुख्य आरोपी रूपक सिंह उर्फ सेठी को पटना पुलिस […]
विज्ञापन
सीआरपीएफ हत्या सहित ठेकेदार से गोलीबारी व लेवी मांगने का आरोपी सेठी धराया
लखीसराय : हाल के दिनों में जैतपुर गांव में ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत बन रहे एनएच 80 से ठाकुरबाड़ी तक करीब 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण ऐजेंसी से रंगदारी मांगने व गोलीबारी का मुख्य आरोपी रूपक सिंह उर्फ सेठी को पटना पुलिस के सहयोग से बड़हिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी. उक्त जानकारी एसपी अशोक कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान दी.
एसपी ने बताया कि कि सेठी ने अक्तूबर माह में सीआरपीएफ के जवान बड़हिया के जैतपुर गांव निवासी मोहन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस कांड के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की रूपक सिंह मोकामा और पटना के बीच रहता है. जानकारी मिलते ही बाढ़, मोकामा एवं पटना पुलिस के सहयोग से एक साथ छापेमारी की गई जिसमें पटना के रिहायसी इलाके से उसे गिरफ्तार किया गया. इस पर बड़हिया थाना कांड संख्या 130/11, 131 /11, 186/15, 206/15, 03/16.के तहत हत्या, लूट राहजनी, लेवी , आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
वहीं हलसी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक एवं मोवाइल के साथ साढ़ मॉफ निवासी बंगाली चौधरी के पुत्र अरविंद चौधरी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के जमुई जिला के सिकंदरा थाना अंतर्गत भटहा गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र विजय कुमार की बाइक एवं मोबाइल लूट ली गई थी जिसके आलोक में हलसी थाना कांड संख्या 164/15 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना मिली की अरविंद चौधरी चोरी की बाइक से घुमता है मामले को लेकर थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में स अ. नि राधेश्याम सिंह के अलावे सैफ पुलिस एवं बीएमपी के जवानों ने साढ़ माफ गांव में छापेमारी कर उसे उठाया तथा उसके घर से चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद किया.
गिरफ्तार अरविंद का कोर्ठ अपराधिक इतिहास नही पाया गया है. सीमावर्ती थाना एवं जिला से इसके आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है.प्रेस वार्ता के दौरान बड़हिया थानाध्यक्ष विश्व रंजन प्रसाद, हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










