मिनी बस पलटी, पांच की मौत

Published at :13 Jan 2016 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
मिनी बस पलटी, पांच की मौत

मिनी बस पलटी, पांच की मौतबाढ़ के बेलछी थाना स्थित रासबाग गांव की घटनानौ जख्मी, मृतकों में एक जमुई का निवासीगुस्साये लोगों ने बस को फूंक डाला प्रतिनिधि, बाढ़बेलछी थाने के रासबाग गांव के सामने बुधवार की सुबह यात्रियों से लदी मिनी बस एनएच-30 ए पर चालक की लापरवाही के कारण सड़क किनारे गढ्ढे में […]

विज्ञापन

मिनी बस पलटी, पांच की मौतबाढ़ के बेलछी थाना स्थित रासबाग गांव की घटनानौ जख्मी, मृतकों में एक जमुई का निवासीगुस्साये लोगों ने बस को फूंक डाला प्रतिनिधि, बाढ़बेलछी थाने के रासबाग गांव के सामने बुधवार की सुबह यात्रियों से लदी मिनी बस एनएच-30 ए पर चालक की लापरवाही के कारण सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गयी. हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.ट्रैक्टर का साइड देने में पलटी बस सकसोहरा बस स्टेंड से मिनी बस बाढ़ के लिए सुबह 9.30 बजे पर खुली. कुछ ही मिनट बाद रासबाग गांव के पहले महादेव स्थान के पास बस पहुंची, तो विपरीत दिशा से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर को साइड देने के लिए चालक ने बस को सड़क से नीचे जमीन पर उतार कर निकालने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इस हादसे में बस की छत पर बैठे यात्री नीचे गिर पड़े और उनके ऊपर से बस लुढ़कती हुई गड्ढे में जा गिरी़ हादसे में मौके पर ही पांच यात्रियों ने दम तोड़ दिया, जबकि नौ जख्मी यात्रियों को अस्पताल में भरती कराया गया.चार मृतकों की हुई पहचानपुलिस ने रासबाग सड़क दुर्घटना में मृत पांच यात्रियों के शवों का पोस्टमार्टम बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराया. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जमुई जिले के झाझा थाना के रानीपुरा गांव निवासी छोटे मंडल (35 वर्ष), बाढ़ थाने के अटनवां निवासी धीरज कुमार (25 वर्ष), नालंदा जिले के बिंद थाने के राजोपुर सैदपुर गांव निवासी राम विलास यादव (55 वर्ष) व गाजीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई, जबकि 45 वर्षीय अज्ञात की पहचान नहीं हुई है़ मृतक सफेद कुरता-पैजामा पहने हुए हैं. जख्मी यात्रियों में जमुई जिले के झाझा थाना के बेनीबाग निवासी गोविंद मंडल (42 वर्ष), बालमुकुंद मंडल (40 वर्ष), अशोक मंडल (35 वर्ष), सचिन मंडल (32 वर्ष), सकसोहरा निवासी सकुनी देवी (60 वर्ष), बरूआने निवासी रासबिहारी (60 वर्ष) टुनटुन सिंह (55 वर्ष) व धनुष बिगहा भदौर निवासी बनवारी महतो (60 वर्ष) शामिल हैं. इनमें सकुनी देवी तथा अशोक मंडल को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.बहन से मिलने की आस रह गयी अधूरीनालंदा जिले के राजोपुर सैदपुर गांव निवासी राम विलास यादव मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा लेकर पर्व का संदेश देने के लिए अपनी बहन के घर बाढ़ आ रहे थे, मगर उनकी यह इच्छा अधूरी रह गयी. उनका संदेश बीच रास्ते में बिखर कर रह गया. मृतक विलाश यादव की छह बेटियां और तीन पुत्र हैं. इन भाई-बहनों के सिर से पिता का साया खत्म हो गया है. जमुई के छोटे मंडल सकसोहरा के गोविंदपुर में भवन निर्माण का काम करने के लिए आये थे. मकर संक्रांति के अवसर पर वह अपनी कमाई लेकर अपने पांच सहयोगियों के साथ घर लौट रहे थे. उन्हें बाढ़ में ट्रेन पर चढ़ना था, लेकिन उनकी इच्छा हमेशा के लिए खत्म हो गयी. घटनास्थल के आसपास जले हुए कपड़े, चूड़े की बोरियां तथा दही के बरतन इस बात के गवाह थे कि यहां कितना बड़ा हादसा हुआ है. अटनावां निवासी धीरज अंदौली गांव अपने दोस्त की दादी के श्राद्ध कर्म में गया था. वहीं से वह बुधवार की सुबह घर लौट रहा था. उसने फोन पर भी अपने आने की सूचना घर में दी थी, लेकिन कोई नहीं जानता था कि उसकी आवाज अब लोग कभी नहीं सुन पायेंगे. घटनास्थल पर धीरज की बहन फूट-फूट कर रो रही थी. उसकी इस चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी़ वह रोते-रोते कह रही थी भैया अब नै रहलो हो बाबू.आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम आक्रोशित लोगों ने हादसे में मृत पांच लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सुबह दस बजे से सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने दुघर्टनाग्रस्त बस को आग के हवाले कर दिया़ इससे यात्रियों का भी सामान जल गया. आक्रोशित लोगों ने अपना गुस्सा एंबुलेंस पर भी निकाला़ उन्होंने पथराव कर एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर एसडीएम सुब्रत कुमार सेन तथा एएसपी मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में अनुमंडल के कई थानों की पुलिस पहुंची़ बाद में एसडीएम द्वारा कार्रवाई किये जाने की घोषणा पर दोपहर दो बजे जाम समाप्त हुआ़ मौके पर रेपिड एक्शन फोर्स के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है. इस संबंध में बेलछी थाने में बसचालक के खिलाफ लापरवाही से परिचालन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन