धान क्रय केंद्र नहीं होने से किसान परेशान

Published at :09 Jan 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र नहीं होने से किसान परेशान

धान क्रय केंद्र नहीं होने से किसान परेशान गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में अबतक धान की खरीद प्रारंभ नहीं होने से कृषकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ क्रय केंद्र के नहीं खुलने से कृषक अपने फसल को औने पौने दामो में बेचने को विवश हैं़ अभय कुमार सिंह,दयानाथ झा,विशेश्वर रजक, दीपक सिंह […]

विज्ञापन

धान क्रय केंद्र नहीं होने से किसान परेशान गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में अबतक धान की खरीद प्रारंभ नहीं होने से कृषकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ क्रय केंद्र के नहीं खुलने से कृषक अपने फसल को औने पौने दामो में बेचने को विवश हैं़ अभय कुमार सिंह,दयानाथ झा,विशेश्वर रजक, दीपक सिंह सहित दर्जनों कृषक बतातें हैं कि सरकार के निर्देश के बावजूद भी अबतक धान की खरीद पैक्सों द्वारा नहीं की जा रही है. इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया की प्रखंड के कोल्हुआ पैक्स में कृषकों के धान की खरीददारी प्रारम्भ कर दी गयी है.अन्य पैक्सों को अविलंब धान की खरीदारी करने को ले नोटिस भेजा जा रहा है. अगर अविलंब धान की खरीदारी प्रखंड के अन्य पैक्सों द्वारा प्रारम्भ नहीं किया गया तो उन पर विधि संगत कानूनी कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन