संत माइकल स्कूल मैदान में योग शिविर का शुभारंभ

Published at :09 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
संत माइकल स्कूल मैदान में योग शिविर का शुभारंभ

संत माइकल स्कूल मैदान में योग शिविर का शुभारंभलखीसराय. पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में नया बाजार स्थित संत माइकल स्कूल के मैदान में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ योग शिक्षक ज्वाला सिंह व प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावे विद्यालय के […]

विज्ञापन

संत माइकल स्कूल मैदान में योग शिविर का शुभारंभलखीसराय. पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में नया बाजार स्थित संत माइकल स्कूल के मैदान में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ योग शिक्षक ज्वाला सिंह व प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. योग शिक्षक के द्वारा स्वस्थ रहने के कई गुर सिखाये गये. उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में हम सभी को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए. जिसके लिए योग जरूरी है. योग एक सच्ची साधना भी है. मौके पर गीता शर्मा, राम कुमार, विक्की कुमार, रंजीत कुमार, राज लक्ष्मी, पूनम कुमारी, स्नेहा कुमारी, सोनम कुमारी आदि ने योग शिविर में शिक्षा ग्रहण कर दूसरे को भी इस का फायदा पहुुंचाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन