साइकिल बाइक की टक्कर दो घायल

साइकिल बाइक की टक्कर दो घायललखीसराय. शनिवार की अहले सुबह कवैया थाना के एसपी आवास के सामने रामगढ़ लखीसराय मुख्य सड़क पर साइकिल और बाईक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार बाबुल कुमार के 15 […]
साइकिल बाइक की टक्कर दो घायललखीसराय. शनिवार की अहले सुबह कवैया थाना के एसपी आवास के सामने रामगढ़ लखीसराय मुख्य सड़क पर साइकिल और बाईक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. जानकारी के अनुसार बाबुल कुमार के 15 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार साइकिल से अपनी पढ़ाई पूरी कर घर खड़कवारा जा रहा था. अचानक एक अनियंत्रित बाईक ने सामने से ठोकर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तेज रफ्तार के कारण बाइक चालक भी गिर कर घायल हो गया लेकिन बाइक उठा कर वह वहां से भाग गया. स्थानीय राहगीरों ने युवक को उठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायल राकेश का इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










