ठंड से सावधान रहने की है आवश्यकता-डा. काजमी

ठंड से सावधान रहने की है आवश्यकता-डा. काजमी अलीगंज. ठंड से सावधान रहने की आवश्यकता है. इस मौसम में लोग पूरा बदन व गर्म कपड़ा पहन कर ही कहीं जायें. रात्रि में भी बिना चादर आदि लिए बाहर न निकलें. छोड़ी सी लापरवाही करने पर परेशानी हो सकती है.उक्त जानकारी एक भेंट के दौरान डाॅ […]
ठंड से सावधान रहने की है आवश्यकता-डा. काजमी अलीगंज. ठंड से सावधान रहने की आवश्यकता है. इस मौसम में लोग पूरा बदन व गर्म कपड़ा पहन कर ही कहीं जायें. रात्रि में भी बिना चादर आदि लिए बाहर न निकलें. छोड़ी सी लापरवाही करने पर परेशानी हो सकती है.उक्त जानकारी एक भेंट के दौरान डाॅ ए आर काजमी, डाॅ भरत सिंह ने देते हुए बताया की ठंड के दिनों में छोटे-छोटे बच्चे आदि का विशेष ख्याल रखना चाहिए. छोटे बच्चे जानकारी के अभाव में बिना कपड़ा पहने भी सुबह आदि को घर से निकल जाते है. जो हानिकारक हो सकता है. डाॅ बताते हैं कि ठंड के दिनों में नवजात शिशुओं का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए.रात्रि में बिछावन गीला करने के उपरांत उसे अबिलंब बदल देना चाहिए.क्योकि ठंड की वजह से जनित संक्रमण होने की ज्यादा संभावना होती है.इससे बच्चों को निमोनिया हो सकती है सर्दर्ी जुकाम आदि का भी अधिक खतरा बना रहता है. उन्होनें बताया कि लोग बंद कमरे में कतई अंगेठी जलाकर नहीं सोये. क्यांेकि अंगीठी के धुंऐ से कॉर्बन डाई ऑक्साईड पैदा होता है जो प्राणघातक हो सकता है. इस मौसम में महिलाओं और पचास वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. पचास वर्ष से अधिक उम्र के लोग सुबह में मोर्निंग वॉक न करें और आवश्यक हो तो घर में ही योगाभ्यास व व्यायाम करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










