लावारिस अवस्था में रखे 61 लीटर बीयर बरामद, सात शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 01 Feb 2026 5:51 PM
उत्पाद थाना पुलिस ने चलाये गये गश्ती अभियान के दौरान लावारिस अवस्था में रखे बीयर बरामदगी के साथ सात शराबी को गिरफ्तार किया है
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने चलाये गये गश्ती अभियान के दौरान लावारिस अवस्था में रखे बीयर बरामदगी के साथ सात शराबी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि अशोक धाम स्टेशन के समीप अज्ञात अवस्था में रखे 61 लीटर बीयर बरामद किया गया. दूसरी ओर बड़हिया से मुंशीपल एरिया निवासी मटुकी पंडित के पुत्र महादेव पंडित, हरि बिठा निवासी लूची चौधरी के पुत्र फशन चौधरी, वृंदावन से वार्ड नंबर 13 वृंदावन निवासी मो सिराज के पुत्र मो रजी अहमद, गोड्डीह निवासी बसंत यादव के पुत्र बादल कुमार सहित सूर्यगढ़ा बाजार से अकहा-कुरहा निवासी युगल पासवान के पुत्र रिंकु पासवान उर्फ रामप्रवेश पासवान, माणिकपुर निवासी वकील पासवान के पुत्र मुन्ना कुमार व ओमवीर कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










