नौवागढ़ी में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या

नौवागढ़ी में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर नौवागढ़ी काली स्थान के समीप मंगलवार की शाम अपराधियों ने संजय कुमार महतो (32 वर्ष) नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के विरोध […]
नौवागढ़ी में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर नौवागढ़ी काली स्थान के समीप मंगलवार की शाम अपराधियों ने संजय कुमार महतो (32 वर्ष) नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर दिया. बताया जाता है कि रामनगर थाना क्षेत्र के बारिश टोला नौवागढ़ी निवासी संजय कुमार महतो पूजा का समान खरीदने नौवागढी बाजार जा रहा था. काली स्थान के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी. एक गोली उसके सर व दूसरे उसके गल्फर में मारी गयी. फलत: घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बाजार क्षेत्र में गोली चलते ही भगदड़ मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने युवक को उठा कर सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुंगेर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा, मुफस्सिल एवं नयारामनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. मृतक का बड़ा भाई रंजीत कुमार ने बताया कि पड़ोस के ही हरिश्चंद्र महतो से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था तथा हरिश्चंद्र महतो की पत्नी ने कुछ दिन पहले संजय को धमकी भी दी थी. पुलिस मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










