सुविधाविहीन है अग्निशमन विभाग, आग बुझाने में होगी परेशानी

सुविधाविहीन है अग्निशमन विभाग, आग बुझाने में होगी परेशानी प्रतिनिधि, लखीसरायजिले में दीपावली त्योहार की तैयारी जोरों पर है. इस पर्व में तेज आवाज के पटाखे, उससे निकलती चिंगारियां ने अपना रंग लोगों पर जमा लिया है. पटाखों व आतिशबाजियों से कई घर, पुआल का ढेर के जलने की संभावना बढ़ गयी है. बावजूद जिले […]
सुविधाविहीन है अग्निशमन विभाग, आग बुझाने में होगी परेशानी प्रतिनिधि, लखीसरायजिले में दीपावली त्योहार की तैयारी जोरों पर है. इस पर्व में तेज आवाज के पटाखे, उससे निकलती चिंगारियां ने अपना रंग लोगों पर जमा लिया है. पटाखों व आतिशबाजियों से कई घर, पुआल का ढेर के जलने की संभावना बढ़ गयी है. बावजूद जिले के लगभग 10 लाख आबादी के लिए बाजार समिति के भवन में बसा अग्निशामक कार्यालय सुविधा विहीन है. कार्यालय में साधन की कमी है. हालांकि कार्यालय ने जिले के चार थानों हलसी, रामगढ़ चौक, बड़हिया व सूर्यगढ़ा में छोटी गाड़ियां दे रखी है, लेकिन जिले के लोग अपने संपत्ति को बरबाद होते देख कर सीधे कार्यालय से संपर्क नहीं कर सकते हैं. टेलीफोन भी अक्सर खराब रहता है. सुविधा के लिए लोगों को अपने-अपने थाना व प्रखंड कार्यालय का सहारा लेना पड़ता है. कार्यालय में जरूरी सुविधाओं का घोर अभाव है. जीर्ण अवस्था वाले दो कमरे के कार्यालय में सरकारी कार्य और निवास स्थान दोनों का कार्य निबटाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










