आपूर्ति कार्यालय में मंगलवार को लगेगा जनता दरबार

Updated at :28 Oct 2015 6:35 PM
विज्ञापन
आपूर्ति कार्यालय में मंगलवार को लगेगा जनता दरबार

आपूर्ति कार्यालय में मंगलवार को लगेगा जनता दरबारदीपावली के पूर्व केरोसिन व छठ के पूर्व राशन का होगा वितरणमेदनीचौकी. जन वितरण प्रणाली में सुधार को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है. जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी जायेगी. इसकी सूचना देते हुए श्री कुमार ने कहा […]

विज्ञापन

आपूर्ति कार्यालय में मंगलवार को लगेगा जनता दरबारदीपावली के पूर्व केरोसिन व छठ के पूर्व राशन का होगा वितरणमेदनीचौकी. जन वितरण प्रणाली में सुधार को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है. जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायत सुनी जायेगी. इसकी सूचना देते हुए श्री कुमार ने कहा कि प्रखंड में नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न व केरोसिन का वितरण किया जा रहा है. 53 डीलरों द्वारा अक्तूबर माह का खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका है. जिसका वितरण भी किया जा रहा है. शेष 47 डीलरों द्वारा भी जल्द ही उठाव कर खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा. उन्होंने दावा किया है कि दीपावली पर्व के पहले नवंबर माह के केरोसिन का वितरण कर दिया जायेगा जबकि छठ पर्व के पहले नवंबर माह का खाद्यान्न वितरित किया जायेगा. इसके लिए सभी आवश्यक एवं अपेक्षित कार्यवाही की जा चुकी है. डीलरों को भी निर्देश दिया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन