वद्यिालय प्रधानाध्यापक ने रास्ता के लिए बीडीओ व सीओ से लगाया गुहार

विद्यालय प्रधानाध्यापक ने रास्ता के लिए बीडीओ व सीओ से लगाया गुहार अस्पताल की घेराबंदी से प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कलोनी का रास्ता होता अवरुद्घबीडीओ व सीओ ने स्थल निरक्षण कर स्कूली बच्चों के लिए दिलवाया रास्ताफोटो 7(स्थल पर रास्ता का निराकरण करते पदाधिकारी गण)प्रतिनिधि, सोनोसामुदायिक स्वास्थ केंद्र व प्रखंड कार्यालय सह आवासीय परिसर के बीच […]
विद्यालय प्रधानाध्यापक ने रास्ता के लिए बीडीओ व सीओ से लगाया गुहार अस्पताल की घेराबंदी से प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कलोनी का रास्ता होता अवरुद्घबीडीओ व सीओ ने स्थल निरक्षण कर स्कूली बच्चों के लिए दिलवाया रास्ताफोटो 7(स्थल पर रास्ता का निराकरण करते पदाधिकारी गण)प्रतिनिधि, सोनोसामुदायिक स्वास्थ केंद्र व प्रखंड कार्यालय सह आवासीय परिसर के बीच स्थित है प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलनी सोनो़ स्वास्थ्य केंद्र परिसर के बीच बने रास्ते से ही स्कूली बच्चे विद्यालय आते जाते रहे है़ परंतु अस्पताल परिसर की हो रही घेराबंदी के बाद इन बच्चों के आवागमन में अड़चन को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोफेन्द्र पासवान ने बीडीओ पंकज कुमार, सीओ जयराम प्रसाद सिंह व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर बच्चों के लिए उसी पुराने रास्ते की व्यवस्था की गुहार लगाया़ उन्होंने उक्त रास्ते के अवरुद्ध होने पर राष्ट्रीय त्योहारों में झंडोत्तोलन के लिए निश्चित किये गये समय भी प्रभावित होने की आशंका व्यक्त किया क्योकि प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन के उपरांत अस्पताल व इसी विद्यालय में झंडोत्तोलन का रिवाज चला आ रहा है़ रास्ता अवरुद्ध होने पर इस विद्यालय दूसरी तरफ से घूम कर जाने में समय की ज्यादा खपत अन्य जगहों के झंडोत्तोलन के समय को प्रभावित कर सकता है. प्राप्त आवेदन के आलोक में बीडीओ व सीओ मंगलवार को स्कूल पहुंचकर रास्ते का व चहारदीवारी का अवलोकन किया़ पदाधिकारी द्वय ने यह महसूस किया कि बाद में प्रखंड कॉलोनी परिसर की भी घेराबंदी होने के बाद तो बच्चों का आवागमन ही अवरुद्ध हो जायेगा़ उन्होंने चिकित्सक ड़ा चंद्रभूषण व स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद से बात कर अस्पताल के पुराने रास्ते पर स्कूल के समीप वाले चहारदीवारी में एक छोटा रास्ता दिए जाने को कहा जिसे अस्पताल प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










