IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ मैच में नजर आ सकते हैं धोनी, अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले

Edited by Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

एम.एस. धोनी

सीएसके फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ माही मैदान में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

विज्ञापन

IPL 2026 का 59वां मुकाबला 15 मई (शुक्रवार) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले धोनी के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी लखनऊ के खिलाफ इस मैच के लिए टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं. फैंस को उम्मीद है कि अपनी पिंडली की चोट से उबरने के बाद माही इस अहम मुकाबले में मैदान पर उतरकर अपने बल्ले से कमाल दिखाएंगे. 

इस वजह से है धोनी मैदान से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. पिंडली की चोट के चलते वे अब तक मैदान से दूर रहे, हालांकि अब उनके पूरी तरह फिट होने की खबरें आ रही हैं. धोनी को कई बार टीम के अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी करते हुए भी देखा गया है. ऐसे में प्रशंसक उन्हें दोबारा मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. टीम को अभी तीन और मैच खेलने हैं, तो ऐसे में संभावना है कि धोनी इनमें से किसी मुकाबले में एक्शन में नज़र आ सकते हैं.

CSK प्लेऑफ के रेस में

5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीज़न अब तक मिला-जुला रहा है. टीम फिलहाल आईपीएल 2026 के प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है।.चेन्नई को अगर प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे अपने बाकी बचे तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. टीम ने अब तक 11 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में 5वें स्थान पर मौजूद है. 

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola