एमआरपी पर नहीं होता तोल मोल

Updated at :26 Oct 2015 7:18 PM
विज्ञापन
एमआरपी पर नहीं होता तोल मोल

एमआरपी पर नहीं होता तोल मोल अलीगंज. प्रखंड के बाजार में इन दिनों दुकानदारों की मनमानी से ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त है. बताते चलें कि विभिन्न सरकार जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम के तहत समानो की एमआरपी पर तोल मोल करने को लेकर लगातार जानकारी देते रहती है. परंतु अलीगंज बाजार स्थित दुकानदारो पर इसका कोई […]

विज्ञापन

एमआरपी पर नहीं होता तोल मोल अलीगंज. प्रखंड के बाजार में इन दिनों दुकानदारों की मनमानी से ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त है. बताते चलें कि विभिन्न सरकार जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम के तहत समानो की एमआरपी पर तोल मोल करने को लेकर लगातार जानकारी देते रहती है. परंतु अलीगंज बाजार स्थित दुकानदारो पर इसका कोई असर नहीं देखने को मिलता है. दुकानदारों की मनमानीपूर्ण कार्यकलाप से ग्राहक परेशानी महसूस करने लगे हैं. एमआरपी के बारे में उभोक्ता संरक्षण नियम के अनुसार समानो पे लिखे मुल्य पर तोल मोल करना ग्राहको के अधिकार में शामिल होता है. परंतु अलीगंज बाजार के दुकानदारों ने एमआरपी यानी मैक्सिमम रीटेल प्राईस को फिक्स प्राईस मान कर ही सामान की बिक्री किया जाता है. ग्राहक बताते हैं की तोलमोल करने पर दुकानदारों का जवाब मिलता है कि एमआरपी से कम पर समान नही मिलेगा, लेना है तो लिजिए नहीं चलते बने. सबसे बड़ी बात है कि यहां के किसी भी दुकान में समान खरीदने के बाद दुकान का नाम व मुहर पक्का बिल नही मिलता है. जिसके के कारण अव्यवस्थाओं से ग्राहकों कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है. दुकानदार की मनमानी पूर्ण कार्यक लाप से ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन