कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक

Updated at :26 Oct 2015 6:46 PM
विज्ञापन
कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक

कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक जमुई . अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई. बैठक में मंदिर निर्माण हेतु चंदा करने, चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की स्थापना, चित्रगुप्त पूजा का आयोजन भव्य तरीके से करने तथा चित्रगुप्त मंदिर समिति […]

विज्ञापन

कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक जमुई . अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई. बैठक में मंदिर निर्माण हेतु चंदा करने, चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति की स्थापना, चित्रगुप्त पूजा का आयोजन भव्य तरीके से करने तथा चित्रगुप्त मंदिर समिति के नाम से अलग खाता खोलने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान चित्रांश बंधुओं से आग्रह किया गया कि भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना के दिन अधिक से अधिक सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाये.ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज कुमार सिन्हा ने मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा पूर्वक 51 हजार रूपया का सहयोग दिया. जिसके लिए सभी चित्रांश बंधुओं ने धन्यवाद दिया. इस अवसर पर महासचिव मनोज कुमार सिन्हा, नवल किशोर प्रसाद,राजीव कुमार सिन्हा,विजय किशोर प्रसाद, अरविंद कुमार सिन्हा, जयप्रकाश सिन्हा, राकेश कुमार रंजन, विपिन कुमार सिन्हा,दीपक कुमार सिन्हा, सूर्यप्रकाश सिन्हा, नीलमणि सहाय, गोपाल कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन