मां दुर्गा कर पट खुला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मां दुर्गा कर पट खुला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो : 16(मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर झाझा)झाझा . मंगलवार को नगर क्षेत्र समेत प्रखंड क्षेत्र के कई दुर्गा मंदिरों में दुर्गा की पूजा के साथ पट खुल गया. पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महाआस्था का वैष्णवी दुर्गा समेत रेलवे इंस्टीच्यूट दुर्गा पूजा,स्टेशन चौक […]
मां दुर्गा कर पट खुला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो : 16(मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर झाझा)झाझा . मंगलवार को नगर क्षेत्र समेत प्रखंड क्षेत्र के कई दुर्गा मंदिरों में दुर्गा की पूजा के साथ पट खुल गया. पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महाआस्था का वैष्णवी दुर्गा समेत रेलवे इंस्टीच्यूट दुर्गा पूजा,स्टेशन चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा, नागी डैम दुर्गा मंदिर समेत सभी जगहों पर शंख,नगाड़ा,ढ़ोल के ताल से गुंजायमान हो पूजा अर्चना विधि विधान के साथ सप्तमी पूजा हो गयी. हालांकि पंडितों के मतैव्य के चलते इलाके में कई जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा का अष्टम रूप महागौरी की पूजा अर्चना भी किया गया. दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ने मां की एक झलक पाने के लिए अच्छत,चंदन,रोली,मोली,दिया-बाती के साथ हाजिरी देने पहुंचे. श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी. वैष्णवी पूजा समिति के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल त्रिवेदी,संयोजक लक्ष्मण झा,मंत्री रामाकांत शर्मा समेत कई सदस्यों ने बताया कि पूरे मेला के दौरान हमारे दर्जनों स्वयं सेवी सहयोगी मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










