कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक

Updated at :20 Oct 2015 6:50 PM
विज्ञापन
कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक

कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक जमुई . चित्रगुप्त मंदिर निर्माण और चित्रगुप्त पूजा समारोह को सफल बनाने को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक स्थानीय ऑर्क्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चित्रगुप्त मंदिर के […]

विज्ञापन

कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक जमुई . चित्रगुप्त मंदिर निर्माण और चित्रगुप्त पूजा समारोह को सफल बनाने को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों की बैठक स्थानीय ऑर्क्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण में तेजी लाया जाय. ताकि 13 नवंबर 2015 को होनी वाली चित्रगुप्त पूजा उक्त मंदिर में संपन्न की जा सके. नवनिर्मित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति लगाने और चित्रांश समाज के सभी लोगों से बढ़ चढ़ कर सहयोग देने की अपील की गयी. मंदिर निर्माण समिति की अगली बैठक 25 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर नवल किशोर प्रसाद,मनोज कुमार सिन्हा,राजीव कुमार सिन्हा,अरविंद कुमार सिन्हा,नीलमणि कुमार सिन्हा,नीरज कुमार सिन्हा,राकेश कुमार रंजन,संजय कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन