राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाली पथ संचलन यात्रा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाली पथ संचलन यात्रा फोटो : 15 (पथ संचलन यात्रा में भाग लेते स्वयं सेवक)जमुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से स्थापना दिवस सह विजया दशमी उत्सव को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार के मैदान से नगर क्षेत्र में पथ संचलन यात्रा निकाली गयी. मौके पर उपस्थित […]
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाली पथ संचलन यात्रा फोटो : 15 (पथ संचलन यात्रा में भाग लेते स्वयं सेवक)जमुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से स्थापना दिवस सह विजया दशमी उत्सव को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार के मैदान से नगर क्षेत्र में पथ संचलन यात्रा निकाली गयी. मौके पर उपस्थित स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए संंघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र(बिहार,झारखंड) सह शारीरिक प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि आज की परिस्थिति में एक बार भारत मां के कराह को सुनना वीर पुत्रों का दायित्व बनता है. भारत में विद्यमान धर्म ग्लानि को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रूप में ही भगवान अवतरित हुए है. जन-जन मिल कर बनने वाला समाज ही तो जर्नादन है. उन्होंने कहा कि हम सब को इस उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह,कुंज बिहारी बंका,प्रभात भगत,नौरंगी यादव,गणेश मंडल,नीरज कुमार,बलवंत सिह,सुदर्शन कुमार,कौशल कुमार समेत दर्जनों स्वयं सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










