वृद्ध व नि:शक्त मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2015 3:25 AM
लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा वृद्ध व नि:शक्त मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. उक्त बातें अपर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुरेश कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कही. श्री कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों को मतदान करने के लिए प्राथमिकता दी जायेगी. नि:शक्त मतदाता व्हील चेयर से भी आ […]
लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा वृद्ध व नि:शक्त मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. उक्त बातें अपर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुरेश कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कही.
श्री कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों को मतदान करने के लिए प्राथमिकता दी जायेगी. नि:शक्त मतदाता व्हील चेयर से भी आ सकते हैं. ऐसे मतदान केंद्र जहां स्थायी रैंप की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं वहां अस्थायी रैंप की व्यवस्था की जा रही है.
मतदान कर्मियों को विशेष रूप से यह ब्रीफ कर दिया जायेगा कि निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 के नियम 49 एन के उपबंधों के अनुसार किसी नेत्रहीन/अशक्त निर्वाचक को यदि वह ऐसा चाहे तो उसके द्वारा वोट डालने में सहायता करने के लिए एक सहयोगी को अनुमति प्रदान रखने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










