49 ग्रामीणों का इलाज कर दी दवा

49 ग्रामीणों का इलाज कर दी दवा
कजरा/पीरीबाजार. 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी बांके बिहारी के निर्देशानुसार मंगलवार को डी कंपनी एसएसबी कजरा द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों घोघी कोड़ासी, टाली कोड़ासी में नागरिक चिकित्सा कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर वहां रह रहे लोगों व बच्चों का इलाज किया गया. इस दौरान डॉ हरेकृष्ण आर मेनन सहायक कमांडेंट चिकित्सा द्वारा कुल 49 ग्रामीणों का इलाज करते हुए दवा वितरण की गयी. इन सब के अलावा ग्रामीणों छात्र-छात्राओं को दैनिक रूप से योग व्यायाम करने की सलाह दी गयी ताकि बेहतर व स्वस्थ जीवन रहे इस बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए बीमारी से बचने के लिए सुझाव दिया गया, साथ ही साफ-सफाई को लेकर भी काफी सारे बातें बतायी गयी, जिससे बीमारी से बचा जा सके. कार्यक्रम में सहायक कामांडेंट मन्नु सिंह बेनीवाल, वीरेंद्र कुमार व अन्य 31 एसएसबी कर्मी व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










