पारिवारिक विवाद में 45 वर्षीय युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

किऊल थाना क्षेत्र के महेशलेटा गांव की घटना
चानन (लखीसराय). किऊल थाना क्षेत्र सह चानन प्रखंड के महेशलेटा गांव में मंगलवार को एक 45 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में किऊल थानाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि महेशलेटा गांव निवासी स्व नाथो मंडल के 45 वर्षीय पुत्र विद्यासागर मंडल ने पारिवारिक विवाद में आकर फांसी लगा ली. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक दैनिक मजदूरी का काम करता था. उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन दिये जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










