ePaper

21 हजार 40 महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ

Updated at : 16 Feb 2026 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
21 हजार 40 महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग किया गया

विज्ञापन

राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का हुआ लाइव स्ट्रीमिंग

सीएम ने सूबे की 25 लाख महिला लाभुकों को 25 सौ करोड़ रुपये की राशि किया सीधा अंतरण

लखीसराय

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग किया गया. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर बिहार की 25 लाख महिला लाभुकों के बैंक खातों में प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की दर से कुल 25 सौ करोड़ की राशि की प्रथम किस्त का अंतरण किया. बीते दिनों विभिन्न चरणों में इस योजना के तहत प्राप्त दस हजार रुपये की राशि से लाभुक महिलाएं बकरी पालन, गाय पालन, सिलाई सेंटर, फल-सब्जी, नाश्ता एवं किराना दुकान जैसे स्वरोजगार कर रही हैं. सोमवार को आयोजित राशि अंतरण कार्यक्रम में लखीसराय जिला के जिले के 21 हजार 40 दीदियों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रदान किया गया. अब तक लखीसराय जिला के एक लाख 50 हजार 138 महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गयी है. राशि अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रणा कक्ष में डीएम मिथिलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार व डीडीसी सुमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम को महिला स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकार से रूबरू कराया और उन्हें समाज के नव निर्माण ने कदम से कदम मिलाकर चलने के गुर सीखाये. एडीएम नीरज कुमार ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन एवं राजस्व महा अभियान से अवगत कराया. जिला के समाहरणालय परिसर में स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक जीविका दीदियों ने अंतरण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा तथा स्वरोजगार के नयी शुरुआत की साक्षी बनीं. राशि अंतरण कार्यक्रम के लिए विशेष बैठक प्रखंड स्तरीय कार्यालय एवं जीविका से संबद्ध सभी सामुदायिक संगठनों में भी आयोजित हुई. मौके पर एनईपी निदेशक नीरज आनंद समेत जीविका के सभी जिला स्तरीय प्रबंधक एवं कर्मी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिली राशि का सदुपयोग अपनी पसंद का रोजगार करने की सलाह उपस्थित महिलाओं को दी और इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन