जंगल की झाड़ियों में रखी गयी 210 लीटर महुआ शराब किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
जंगल की झाड़ियों में रखी गयी 210 लीटर महुआ शराब किया नष्ट

बन्नू बगीचा थाना पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जंगली इलाके में सर्च अभियान चलाकर अगड़ी पहाड़ी जंगल से 210 लीटर देसी शराब बरामद कर नष्ट कर दिया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा बन्नू बगीचा थाना पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जंगली इलाके में सर्च अभियान चलाकर अगड़ी पहाड़ी जंगल से 210 लीटर देसी शराब बरामद कर नष्ट कर दिया. पुलिस ने शराब को झाड़ियों में छिपाकर रखे गये प्लास्टिक के जरकीन और डब्बों से जब्त किया. थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि रात के अंधेरे में गुप्त सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान तस्करों द्वारा छिपाकर रखी गयी बड़ी मात्रा में महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया. पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन