23 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा में 20997 परीक्षार्थी हुए शामिल

23 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा में 20997 परीक्षार्थी हुए शामिल
लखीसराय. जिले में सोमवार से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की जिले के कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा प्रारंभ हुई. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में सघन जांच के साथ प्रत्येक केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार मैट्रिक परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण तरीके व कदाचारमुक्त संपन्न हुआ. पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी व उर्दू विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें निर्धारित कुल 21712 परीक्षार्थियों में 20997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 725 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिसमें प्रथम पाली में कुल 10116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 10881 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 478 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे. इस दौरान डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी सुमित कुमार, एसपी अजय कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, साइबर डीएसपी सुचित्रा कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




