ePaper

साउथ बिहार एक्सप्रेस से 16 किलो गांजा बरामद

Updated at : 12 Jun 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
साउथ बिहार एक्सप्रेस से 16 किलो गांजा बरामद

रेल पुलिस बड़हिया की टीम ने 13287 अप साउथ बिहार ट्रेन एस-4 बोगी में दो बैग में गांजे की एक खेप लावारिस हालत में बरामद की है.

विज्ञापन

बड़हिया. रेल पुलिस बड़हिया की टीम ने 13287 अप साउथ बिहार ट्रेन एस-4 बोगी में दो बैग में गांजे की एक खेप लावारिस हालत में बरामद की है. गांजे के साथ कोई भी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा है. फिलहाल बड़हिया रेल थानाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बड़हिया रेल थानाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी को सूचना मिली थी कि 13287 अप साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से गांजे के खेप जा रही है. जिसके बाद थानाध्यक्ष ने तत्काल अपनी टीम को सक्रिय कर पुलिस बल के द्वारा ट्रेन जैसे ही बड़हिया स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन के एस-4 बोगी में जांच शुरू कर दिया. जांच के क्रम ट्रेन से लावारिस अवस्था में रखे दो बैग से कुल 16 पैकेट में करीब 16 किलो गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस को गांजा लावारिस हालत में मिला है, कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है. यहां बता दें एक सप्ताह के अंदर बड़हिया रेल पुलिस ने गांजे की दूसरी खेप बरामद की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन