44 किलोमीटर सफर करने में लगा ढाई घंटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 7:39 AM
लखीसराय : जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेन के कछुआ गति से चलने की वजह से बुधवार को यात्री हलकान रहे. इस मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग सभी ट्रेन मंथर गति से चली. मार्ग पर चलने वाली 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल, 13133 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस, 07010 अप बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को महज 44 किलोमीटर की […]
लखीसराय : जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेन के कछुआ गति से चलने की वजह से बुधवार को यात्री हलकान रहे. इस मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग सभी ट्रेन मंथर गति से चली. मार्ग पर चलने वाली 14055 अप ब्रह्मपुत्र मेल, 13133 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस, 07010 अप बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को महज 44 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे का समय लगा. इस दौरान सभी एक्सप्रेस ट्रेन पैसेंजर ट्रेन की तरह हर छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकती रही, जिससे यात्री परेशान दिखाई दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










