कुली संघ के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र िसंह के निधन पर शोक

Updated at : 08 Nov 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
कुली संघ के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र िसंह के निधन पर शोक

लखीसराय : अखिल भारतीय कुली संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद सिंह (67 वर्ष) के निधन पर कुली संगठन के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है. दिवंगत राजेंद्र प्रसाद टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर के निवासी थे. वे विगत दो वर्षों से बीमार चल रहे थे, जिनकी मौत एक सप्ताह पूर्व उनके निवास स्थान […]

विज्ञापन

लखीसराय : अखिल भारतीय कुली संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद सिंह (67 वर्ष) के निधन पर कुली संगठन के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है. दिवंगत राजेंद्र प्रसाद टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर के निवासी थे.

वे विगत दो वर्षों से बीमार चल रहे थे, जिनकी मौत एक सप्ताह पूर्व उनके निवास स्थान पर ही हो गया था, जिसके बाद से उनके गांव कुली संगठन के लोगों का तांता शोक प्रकट करने के लगातार लगा हुआ है. उनके घर अन्य प्रदेशों से भी संगठन के लोग पहुंच शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं, जिसमें लखनऊ, पठानकोट, रांची, धनबाद सहित अन्य जगहों के कुली संगठन के सदस्य गुरुवार को उनके गांव पहुंचे थे.
अखिल भारतीय कुली संगठन के जोनल अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सन् 1980 में कुलियों के मसीहा कहे जाने वाले राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कुली के हक की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन बनाया गया था, जिसके बाद कुलियों को एक साथ उनके अधिकार की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन