आल्टो ने ठेला को मारी ठोकर, पांच जख्मी

Updated at : 10 Oct 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
आल्टो ने ठेला को मारी ठोकर, पांच जख्मी

लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर में मंगलवार को देर शाम एनएच 80 पर मारुति अाल्टो कार ने पीछे से ठेला को धक्का मार दिया, जिससे ठेला पर सवार हिरदनबीघा के पांच लोग जख्मी हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जैतपुर में कार एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया. जख्मी में हिरदनबीघा […]

विज्ञापन

लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर में मंगलवार को देर शाम एनएच 80 पर मारुति अाल्टो कार ने पीछे से ठेला को धक्का मार दिया, जिससे ठेला पर सवार हिरदनबीघा के पांच लोग जख्मी हो गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जैतपुर में कार एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया.

जख्मी में हिरदनबीघा के रामजन महतो की पत्नी द्रौपदी देवी, मुन्ना महतो की पत्नी ममता देवी, पप्पू महतो की पत्नी राखी देवी, रामविलास पासवान के पुत्र मिठू कुमार व जितेंद्र महतो की पत्नी कोमल देवी प्रमुख है. जख्मी का प्राथमिक उपचार बड़हिया रेफरल अस्पताल में किया गया. जानकार सूत्रों ने बताया कि हिरदनबीघा के लोग दशहरा मेला बड़हिया से देखकर अपना घर ठेला पर सवार होकर लौट रहा था.
इंदुपुर के पास बड़हिया से लखीसराय जा रही मारुति अाल्टो कार झारखंड नंबर के जेएच 10 एवाई 4070 पीछे से ठेला में धक्का मार दिया, जिससे ठेला पर सवार पांच लोग जख्मी हो गया. मौके से कार चालक वाहन लेकर भागने में सफल हुआ लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जैतपुर के पास चालक पहाड़पुर निवासी विक्की सिंह कार को गिरफतार कर लिया. थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन