ePaper

लखीसराय : दर्जनभर से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने दो लोगों को गोली मार कर मौत के घाट उतारा

Updated at : 19 Aug 2019 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : दर्जनभर से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने दो लोगों को गोली मार कर मौत के घाट उतारा

चानन / लखीसराय : जिले के चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के आसपास दर्जनभर से अधिक की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल कर दो लोगों को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी. मृतकों में मननपुर निवासी मदन यादव एवं भलूई निवासी छोटू कुमार शामिल […]

विज्ञापन

चानन / लखीसराय : जिले के चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के आसपास दर्जनभर से अधिक की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने धावा बोल कर दो लोगों को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी. मृतकों में मननपुर निवासी मदन यादव एवं भलूई निवासी छोटू कुमार शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मननपुर निवासी मदन यादव अपने स्कॉर्पियो के चालक भलूई निवासी छोटू कुमार के साथ मननपुर नहर के समीप थे. उसी वक्त नक्सलियों की एक टोली ने हमला कर दोनों को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है. इस संबंध में एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया नक्सली वारदात का ही प्रतीत हो रहा है. जांच के बाद ही मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन