सीएम नीतीश कुमार आज सूर्यगढ़ा में
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Apr 2019 6:30 AM
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार 25 अप्रैल को सूर्यगढ़ा स्थित पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में राजग उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री 25 अप्रैल को अपराह्न 02:30 बजे सूर्यगढ़ा आयेंगे. सभास्थल पर हेलीपैड आदि का […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार 25 अप्रैल को सूर्यगढ़ा स्थित पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में राजग उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री 25 अप्रैल को अपराह्न 02:30 बजे सूर्यगढ़ा आयेंगे. सभास्थल पर हेलीपैड आदि का निर्माण किया जा रहा है.
इधर, सीएम के कार्यक्रम को लेकर एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह, एसडीपीओ मनीष कुमार सहित के अलावे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिये अधिकृत पदाधिकारी द्वारा पब्लिक हाई स्कूल स्थित सभा स्थल जाकर तैयारियों का जायजा लिया. पदाधिकारियों की टीम ने मंच, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया. मौके पर स्थानीय चेंबर अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक, संजय महतो, प्रवीण कुमार पंकज, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे.
पूर्वा एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद
लखीसराय. किऊल जीआरपी ने मंगलवार को किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबंर 2 पर खड़ी पूर्वा एक्सप्रेस से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है.
जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान रॉयल स्टैग एवं मैक्डोवेल के छोटे एवं बड़े 87 बोतल के अलावे 185 फ्रूटी अंग्रेजी शराब एवं 28 केन बीयर बरामद किया है. जब्त सभी शराब बंगाल निर्मित हैं. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










