शराब पीकर उपद्रव कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के कोनीपार नदी पर बना पीडब्ल्यूडी पुल पर शराब के नशा में लोगों के साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार कर रहे एक युवक पीरीबाजार थाना क्षेत्र के लहसोरवा निवासी मेदनी यादव का पुत्र राजीव कुमार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना मंगलवार 02 अप्रैल की है. मामले […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के कोनीपार नदी पर बना पीडब्ल्यूडी पुल पर शराब के नशा में लोगों के साथ गाली-गलौज व दुर्व्यवहार कर रहे एक युवक पीरीबाजार थाना क्षेत्र के लहसोरवा निवासी मेदनी यादव का पुत्र राजीव कुमार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
घटना मंगलवार 02 अप्रैल की है. मामले को लेकर पुअनि रवींद्र कुमार यादव के बयान पर सूर्यगढ़ा (माणिकपुर) थाना में कांड संख्या 86/2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
प्राथमिकी के मुताबिक शाम 7:30 बजे रात्रि गश्ती में निकली माणिकपुर पुलिस कों दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुआ कि कोनीपार नदी पर बना पीडब्ल्यूडी पुल पर एक युवक अत्यधिक शराब के नशे में गाली-गलौज कर आने-जाने वाले लोगों के साथ दुर्व्यहार कर रहा है. पुलिस ने उपद्रव मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










