पोषण पखवारा पर कार्यक्रम आज, छह िवभाग होंगे शामिल
Updated at : 08 Mar 2019 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : पोषण अभियान अंतर्गत मार्च महीने में आयोजित पोषण पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध कराये गये कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार को छह विभागों की ओर से संयुक्त रूप से विभिन्न गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर आईसीडीएस की देखरेख में 8 मार्च को टाउन हॉल […]
विज्ञापन
लखीसराय : पोषण अभियान अंतर्गत मार्च महीने में आयोजित पोषण पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध कराये गये कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार को छह विभागों की ओर से संयुक्त रूप से विभिन्न गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
इस अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर आईसीडीएस की देखरेख में 8 मार्च को टाउन हॉल में पोषण मेला का आयोजन किया गया है. इस बावत में आईसीडीएस डीपीओ कुमारी अनुपमा के अनुसार इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास (जीविका) एवं पीएचइडी के द्वारा विभागीय प्रगति क्रियाकलापों को जागरुक किया जाएगा .
आईसीडीएस की ओर से सभी सेवाओं का पोस्टर, प्रदर्शन एवं परामर्श, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा बच्चों एवं महिलाओं की हेल्थ चेकअप, जीविका ग्राम संगठन एवं स्वयं सहायता समूह खाद्य विविधता एवं सूक्ष्म पोषक तत्व युक्त भोज्य पदार्थों का प्रदर्शन, कृषि विज्ञान केंद्र से पोषण वाटिका एवं खेती पर मॉडल प्रदर्शन, पीएचइडी के तत्वावधान में स्वच्छता एवं जागरूकता पर परामर्श के साथ स्वच्छ पानी जांच एवं पीने के अलावे हाथ घोने के तरीकों से जनसामान्य को अवगत करायेंगे. कविता, स्लोगन और हाथ धोने की विभिन्न चरणों के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




