तस्करी के खिलाफ अभियान : तीन ट्रैक्टर जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशन में अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में किऊल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी में एक ट्रैक्टर बंशीपुर गांव के समीप पकड़ा गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र से दो ट्रेक्टर को पकड़ थाना लाया गया है. बंशीपुर में किऊल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए […]
विज्ञापन
लखीसराय : एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशन में अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में किऊल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी में एक ट्रैक्टर बंशीपुर गांव के समीप पकड़ा गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र से दो ट्रेक्टर को पकड़ थाना लाया गया है.
बंशीपुर में किऊल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को दूर से देखते ही हाइड्रोलिक उठाकर बालू को बीच सड़क पर गिरा के चालक फरार होने में सफल हो गया. वहीं टाउन थाना पुलिस द्वारा बालू भरे जब्त ट्रेक्टर का चालक दूर से ही पुलिस को देख चाबी सहित भाग खड़ा हुआ. किसी भी ट्रैक्टर व ट्रेलर में नंबर नहीं है. इंजन व चेचिस के नंबर के आधार पर मामला दर्ज किए जाने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है.
ऐसा देखा जा रहा है कि अधिकांश ट्रैक्टरों व टेलरों में नंबर नही रहता है. यदि रहता भी है तो उसे किसी चीज से मिटाकर सड़कों पर चलाया जाता है. बाद में किसी फर्जी चालक, पंजीकृत टेलर, ट्रैक्टर को पुलिस व न्यायालय के समक्ष उपस्थापित कर जमानत ले लिया जाता है. इसलिए कि न्यायालय से जमानत से सबंधित आदेश में गाड़ी का नंबर रहता है.
चेचिस व इंजन के नंबर सबंधित ऑनर बुक से मिलान करने की थाना में फुर्सत किसको रहती है. अधिकांश ट्रैक्टरों में नव सिखुआ चालक रहता है, लेकिन बालू भरे वाहनों के पकड़े जाने के बाद सारे कागजात चुस्त दुरुस्त हो जाता है. जिसमें पुलिस की सबल भूमिका रहने की बात जानबूझ के अभियोजन कमजोर किये जाने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




