लखीसराय : पति से विवाद के बाद मां ने बेटी को कुएं में फेंका, मौत

Updated at : 06 Nov 2018 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : पति से विवाद के बाद मां ने बेटी को कुएं में फेंका, मौत

पिपरिया (लखीसराय) : मां ने ढाई साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की करारी पिपरिया गांव में मायका जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान पति ने पत्नी को चांटा मार दिया. इससे गुस्सायी पत्नी ने ढाई वर्षीया बेटी […]

विज्ञापन

पिपरिया (लखीसराय) : मां ने ढाई साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की करारी पिपरिया गांव में मायका जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान पति ने पत्नी को चांटा मार दिया. इससे गुस्सायी पत्नी ने ढाई वर्षीया बेटी को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

इस दौरान एक और चार वर्षीया बेटी मां का हाथ छुड़ाकर भाग निकली, जिससे वह बच गयी. घटना के बाद माता-पिता घर में ताला लगाकर फरार हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों के सहयोग से 40 फुट गहरे कुएं की सफाई कर बच्ची के शव को बाहर निकाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन