व्यवसायी की हत्या करने के लिए दिये थे 200 रुपये, लूट के माल में से भी हिस्सा देने को कहा था

लखीसराय : स्थानीय बाजार स्थित राधे मोहन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सह उरैन गांव निवासी स्व जवाहर वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र मनमोहन वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा को सोमवार की रात अपराधियो ने अगवा कर तेज धारदार हथियार से कई बार वार कर निर्मम हत्या कर दिया गया. इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने […]
लखीसराय : स्थानीय बाजार स्थित राधे मोहन ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सह उरैन गांव निवासी स्व जवाहर वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र मनमोहन वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा को सोमवार की रात अपराधियो ने अगवा कर तेज धारदार हथियार से कई बार वार कर निर्मम हत्या कर दिया गया. इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. जिसमें अरमा के विकास कुमार एवं गगन पासवान शामिल हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसे इस कांड का मास्टरमाइंड छोटू कुमार उर्फ गौरव ने मुन्ना की हत्या करने के लिए पहले उसे 200 रुपये दिये थे तथा कहा था कि लूट से बरामद सामान में भी उसे हिस्सा दिया जायेगा. जिसके बाद विकास ने ही मुन्ना को तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी. सूत्र बताते हैं कि घटना में शामिल चार लोगों में तीन लोगों का पूर्व से अपराधिक चरित्र रहा है तथा विकास नया-नया अपराध की दुनिया में कदम रख रहा था. जिससे पुलिस की पूछताछ में विकास ने जल्द ही पूरी घटना की जानकारी पुलिस के समक्ष दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










