पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, चालक फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई रोड में शरमा एवं महिसोना गांव के बीच रविवार की देर रात एक ट्रक द्वारा एक ऑटो चालक को रौंद देने से ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.वहीं चालक ट्रक को छोड़कर भागने में सफल रहा जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है […]
विज्ञापन
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के लखीसराय-जमुई रोड में शरमा एवं महिसोना गांव के बीच रविवार की देर रात एक ट्रक द्वारा एक ऑटो चालक को रौंद देने से ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी.वहीं चालक ट्रक को छोड़कर भागने में सफल रहा जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है .
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट निवासी जोगी यादव के 20 वर्षीय पुत्र सह ऑटो चालक दिनेश कुमार यादव अपनी मालढोवा ऑटो लेकर लखीसराय आ रहा था. शरमा एवं महिसोना गांव के बीच पुल के पास तेतरहट की ओर से आ रही एक खाली ट्रक बीआर 09 एम 7840 दिनेश के मालढोवा ऑटो में ठोकर मार दिया, जिसके बाद ऑटो चालक दिनेश ने ट्रक को रुकवाकर उससे ऑटो में धक्का मारने को लेकर बहस की. इस दौरान दिनेश ट्रक के ड्राइवर के खिड़की में लटका हुआ था, अचानक ट्रक चालक द्वारा ट्रक को भगाने के दौरान उक्त जगह पर खड़े एक हाइवा में धक्का मार दिया जिससे ट्रक में लटका दिनेश सड़क पर फेंका गया और ट्रक का पहिया दिनेश के शरीर पर चढ़ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया. इस घटना में हाइवा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




