पोस्टऑफिस में कैश नहीं, उपभोक्ता परेशान

Published at :01 May 2018 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
पोस्टऑफिस में कैश नहीं, उपभोक्ता परेशान

लखीसराय : जिले के पोस्ट ऑफिस में नगद राशि की कमी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. उपभोक्ता अपनी ही राशि के लिये पोस्ट ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं. बावजूद इसके पोस्ट ऑफिस से राशि नहीं मिल रही है. कई उपभोक्ताओं का घरेलू कार्य के लिये राशि होते हुए भी […]

विज्ञापन
लखीसराय : जिले के पोस्ट ऑफिस में नगद राशि की कमी के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. उपभोक्ता अपनी ही राशि के लिये पोस्ट ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं. बावजूद इसके पोस्ट ऑफिस से राशि नहीं मिल रही है. कई उपभोक्ताओं का घरेलू कार्य के लिये राशि होते हुए भी दूसरे के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है. जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर का भी यही हाल है. यहां भी उपभोक्ता को उनको राशि का निकासी नहीं हो रहा है.
पुरानी बाजार के मनोज कुमार ने बताया कि वे जब भी डाक घर राशि की निकासी के लिये जाते हैं,उन्हें दस हजार के जगह दो चार हजार देकर यह कह कर लौटा दिया जाता है कि डाक घर में राशि की कमी है. किऊल धर्मशाला निवासी अमरनाथ राम ने बताया कि वे दिव्यांग हैं, दिव्यांगता के चलते वे कई साल से बेड पर ही रहते हैं. किऊल डाकघर में मुश्किल से कुछ रुपये जमा कराये है, लेकिन पोस्ट मास्टर द्वारा यह कह कर लौटा दिया जाता है कि राशि नहीं है. उनके पुत्र व पत्नी बार बार डाकघर से लौट कर घर आ जाते हैं. इस तरह जिले के लगभग सभी डाकघर में राशि के लिये उपभोक्ता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक उन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिनका किसान विकास पत्र जैसे डाकघर के अन्य योजनाओं की राशि परिपक्व हो चुका है. कुछ उपभोक्ताओं को शादी विवाह व श्राद्ध जैसे आयोजन के लिये राशि लेना ,उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे उपभोक्ता सूद पर भी कर्ज उठा कर अपना आयोजन पूरा कर रहे हैं.डाकघर में शादी विवाह के मौसम में भी राशि की कमी उपभोक्ता को खल रही है.
डाकघर का एटीएम भी महीनों से है बंद : जिले के एकमात्र डाक विभाग का मुख्य डाकघर नया बाजार का एटीएम महीनों से बंद है. एक तरफ डाकघर में पैसों की किल्लत कई दिनों से बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ डाकघर का एटीएम महीनों से बंद होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. एटीएम कार्डघारी डाकघर में राशि नहीं रहने पर एटीएम से निकाल कर अपना कार्य करते हैं. पोस्टमास्टर मुकेश कुमार का कहना है कि एटीएम के मशीन खराब रहने के कारण बंद है. एटीएम को जल्द ही ठीक करा लिया जायेगा. डाक एटीएम से भी बैंक एटीएम से राशि की निकासी की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन